फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हैदर तीतरों के नाम पर मांगी दो लाख की रंगदारी

हैदर तीतरों के नाम पर मांगी दो लाख की रंगदारी

Thu, 09 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
हैदर तीतरों के नाम पर मांगी दो लाख की रंगदारी
हैदर तीतरो के नाम पर मांगी दो लाख की रंगदारी
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। बदमाश हैदर तीतरो के नाम से कस्बे के किराना व्यापारी से मोबाइल पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगकर सनसनी फैला दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, सुरक्षा के लिए लिहाज से व्यापारी को दो कांस्टेबल दिए गए हैं।

जलालाबाद के मोहल्ला खेरादियान चौक पर किराना व्यापारी आसिफ पुत्र मकसूद की दुकान है। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 10 बजे आसिफ के मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने व्यक्ति ने स्वयं को तीतरो का हैदर बदमाश बताते हुए दो लाख की मांग की। पैसा नहीं भिजवाने पर गोली मारकर हत्या करने धमकी दी। पहले तो किराना व्यापारी ने मजाक समझा, लेकिन जब बदमाश ने जान से मारने की बात कहीं, तो आसिफ ने पूरी घटना से जलालाबाद पुलिस चौकी इंचार्ज पवन सैनी को अवगत कराया। फिरौती मांगने की खबर से व्यापारियों में दहशत फैल गई। उधर, इस घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष एमस गिल व चौकी प्रभारी पवन सैनी किराना व्यापारी की दुकान पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली तथा मोबाइल नंबर और कॉल की रिकार्डिंग ली। पुलिस ने व्यापारी की सुरक्षा में दो कांस्टेबल तैनात कर दिए हैं। थानाध्यक्ष एमएस गिल का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है जल्दी ही घटना खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed