फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मकान की खिड़की उखाड़कर नकदी और सामान चोरी

मकान की खिड़की उखाड़कर नकदी और सामान चोरी

Mon, 18 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
मकान की खिड़की उखाड़कर नकदी और सामान चोरी
मकान की खिड़की उखाड़कर नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन

झिंझाना। कस्बा झिंझाना के मोहल्ला तलाही में बंद मकान की खिड़की उखाड़कर 1.73 लाख रुपये नकदी सहित जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। मोहल्ला तलाही निवासी महराज तीन दिन पूर्व अपना मकान बंद करके गंगेरू निवासी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। रविवार शाम वह झिंझाना लौटे, तो मकान में हुई चोरी का पता चला। इसके बाद महराज ने झिंझाना थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। महराज ने तहरीर देकर बताया कि उसके मकान से एक लाख 73 हजार रुपये नकदी, सोने का हार और कुंडल, एलसीडी और अन्य सामान भी चोरी कर लिया गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed