{"_id":"59b2ea514f1c1bf17f8b52ea","slug":"61504897617-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली से चोरी हुए खंभे मुजफ्फरनगर से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शामली से चोरी हुए खंभे मुजफ्फरनगर से बरामद
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कैराना रोड पर 220 केवी कंडेला बिजलीघर से पिछले दिनों 20 खंभे चोरी कर लिए गए थे। शामली कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मुजफ्फरनगर में एक स्थान पर छापा मारकर खंभे बरामद कर लिए। हालांकि आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
जिले में विद्युत विभाग से टेंडर मिलने पर मैसर्स ओमवीर की फर्म निर्माण करा रही है। कंडेला 220 केवी बिजलीघर के बाहर इस फर्म के खंभे पड़े थे। बताया जाता है कि 12 अगस्त के बाद जब कंपनी के अधिकारी विनोद कुमार ने चार सितंबर को खंभों की गिनती कराई, तो 20 खंभे कम मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बृहस्पतिवार को विनोद कुमार की तरफ से शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार रात ही मुखबिर की सूचना पर मुजफ्फरनगर में एक स्थान पर छापा मारकर चोरी हुए 20 खंभे बरामद कर लिए हैं। हालांकि चोर हाथ नहीं आए। पुलिस के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है।
सीमा विवाद में उलझ गई थी पुलिस
विनोद कुमार ने चार सितंबर को ही खंभे चोरी की सूचना शामली कोतवाली पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल आदर्श मंडी थाना क्षेत्र का बता दिया था। इसके बाद विनोद कुमार आदर्श मंडी थाने पहुंचे थे, तो वहां से पुलिस ने घटनास्थल शामली कोतवाली का बता दिया। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा से इसकी शिकायत की गई, तब उनके निर्देश पर शामली कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।