फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ढाबे पर किशोर के साथ कुकर्म

ढाबे पर किशोर के साथ कुकर्म

Fri, 30 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
ढाबे पर किशोर के साथ कुकर्म
ढाबे पर किशोर के साथ कुकर्म
विज्ञापन

कांधला(शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक ढाबे पर स्वामी ने किशोर के साथ कुकर्म किया। किशोर द्वारा अपने परिजनों को सूचना देने पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। बाद में दोनों पक्षों में फैसला हो गया।

कस्बे के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर एक मोहल्ला निवासी किशोर काम करता है। आरोप है कि शाम काम समाप्त करने के बाद जब किशोर ने स्वामी से अपने घर जाने की बात कही, तो उसने किशोर को बारिश की बात कहकर घर जाने से मना कर दिया। आरोप है कि होटल स्वामी ने शराब पी और रात करीब 11 बजे किशोर के साथ कुकर्म कर दिया। कुछ देर में ही वहां काफी लोग एकत्र हो गए। किशोर के द्वारा मामले की सूचना अपने परिवार के लोगों को दी गई। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे उन्होंने होटल स्वामी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। भीड़ का लाभ उठाकर होटल स्वामी वहां से भाग खड़ा हुआ। बाद में दोनों पक्षों में फैसले का प्रयास शुरू हो गया। आरोप है कि होटल स्वामी के पक्ष के लोगों ने पीड़ित को अपने पक्ष में कर लिया ओर मामले में कोई कार्रवाई करने से रोक दिया। थाना प्रभारी उमेश ने बताया कि उन्हें मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed