फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पैथोलोजिस्ट के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

पैथोलोजिस्ट के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

Tue, 02 Apr 2019 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
पैथोलोजिस्ट के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
झिंझाना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी बुखार से पीड़ित थी। 29 मार्च को उसकी पत्नी बेटी को उपचार कराने के लिए गांव के ही पैथोलॉजिस्ट पास ले गई थी। पैथोलोजिस्ट ने कुछ समय बाद घर आने के लिए कहा था। इसके बाद उनकी पत्नी खेत में चारा लेने के लिए चली गई। जब पैथोलोजिस्ट घर पहुंचा तो उस समय उसकी पुत्री अकेली थी। आरोप है कि पैथोलोजिस्ट ने खून का सैंपल लेने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसकी पुत्री के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पैथोलॉजिस्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed