फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दोनों पक्षों में वार्ता के बाद हुई सुलह

दोनों पक्षों में वार्ता के बाद हुई सुलह

Fri, 22 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
दोनों पक्षों में वार्ता के बाद हुई सुलह
दोनों पक्षों से वार्ता के बाद कराई सुलह
विज्ञापन

थानाभवन।
धर्मस्थल में पशु घुसने के कारण हुए विवाद में बृहस्पतिवार को सुलह करा दी गई। नगर पंचायत कार्यालय में हुई बैठक में दोनों पक्षों की बैठक में तय किया गया कि नगर पंचायत से प्रस्ताव कराकर पशुओं के रखने के लिए दो बीघा जमीन दिलाई जाएगी।

बुधवार को कस्बा थानाभवन स्थित धर्मस्थल में जानवर घुसने को लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। समय रहते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली थी। वहीं, बृहस्पतिवार को सीओ अरविंद सिंह राठौर व कस्बे के गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों को वार्ता के लिए नगर पंचायत कार्यालय में बुलाया। इस दौरान कहा गया कि धर्मस्थल में जिस समुदाय का जानवर घुसा है, वह आर्थिक रूप से कमजोर समुदाय है। इसके लिए नगर पंचायत द्वारा प्रस्ताव पास करके कस्बे के बाहर दो बीघा भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उक्त समुदाय के लोग अपने जानवरों को उस भूमि पर रख सके। इस आश्वासन के बाद दोनों पक्षों में सुलह करा दी गई। इस दौरान सीओ अरविंद सिंह राठौर, कार्यवाहक थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, गन्ना विकास राज्य मंत्री के पीआरओ नरेंद्र त्यागी, पूर्व चेयरमैन इंतजार अजीज, पूर्व सभासद मोहम्मद अहमद, सभासद महबूब, साजिद, ब्रजेश वाल्मीकि, सुभाष वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, शमशाद , साजिद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed