{"_id":"5b09af684f1c1baf6e8b4ca3","slug":"51527361384-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के आरोपी ने बरामद कराए 60 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के आरोपी ने बरामद कराए 60 हजार रुपये
Updated Sun, 27 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट के आरोपी ने बरामद कराए 60 हजार रुपये
चौसाना। अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लूट के मामले में कोर्ट में समर्पण करने वाले बदमाश गौरव को पुलिस ने रिमांड पर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूट की 60 हजार की रकम भी बरामद कर ली है।
चौसाना के सकौती मार्ग पर 28 अप्रैल की रात पांच बदमाशों ने शकरपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर के मंदीप पुत्र अजीत की अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लूट ली थी और चालक को बंधक बनाकर गन्ने के खेत में डाल दिया था। इसमें 29 अप्रैल की सुबह मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुये तीन बदमाश अरशद, होशियार सिंह, विपुल को गिरफ्तार किया था। जांच में गौरव व अजय का नाम भी सामने आया था, लेकिन दोनों बदमाश फरार चल रहे थे। बाद में गौरव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। शनिवार को चौसाना पुलिस रिमांड पर लाई और अनाज बेचकर गौरव को मिली रकम के 60 हजार रुपये बरामद कर लिए। रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजवा दिया। उधर, चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि गौरव को रिमांड पर लेकर नगदी बरामद कर ली गई है, जिसकी तलाश की जा रही है।