{"_id":"5aac06c04f1c1bb1758b5ceb","slug":"51521223360-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने की सिपाही से अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने की सिपाही से अभद्रता
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
शामली। वर्मा मार्केट के पास बृहस्पतिवार की रात दो युवकों का एक युवक के साथ झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान एक सिपाही वहां पहुंचा और युवकों को समझाने का प्रयास किया। इस पर दो युवकों ने सिपाही से ही अभद्रता कर दी। इसके बाद दोनों युवकों को सिपाही ने पकड़ लिया। सूचना पर अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। बाद में युवकों ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली, जिसके चलते युवकों को छोड़ दिया गया।
मारपीट का आरोप
शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी कासिम शुक्रवार की सुबह अपने घर पर था। आरोप है कि राजो मोहल्ला निवासी शकील ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, गांव लिलौन निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर उसके बेटे अर्जुन के साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।