फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रेहड़ा खड़े को लेकर विवाद, दलित की पिटाई

रेहड़ा खड़े को लेकर विवाद, दलित की पिटाई

Tue, 04 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ा खड़े को लेकर विवाद, दलित की पिटाई
शामली।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के माजरा रोड पर रेहड़ा खड़ा करने के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र में माजरा रोड निवासी देवेंद्र के घर के बाहर गली में रेहड़ा खड़ा हुआ था। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसका दूसरे पक्ष के अनिल और अंकुर से विवाद हो गया। दूसरे पक्ष ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मोहल्ले से भाग जाने की धमकी देने लगे। आरोप है कि जब देवेंद्र के भाई रवि ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसके भाई पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। वह बीच बचाव कराने पहुंचा, तो उसको भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, दूसरे पक्ष से अनिल कुमार बंसल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले में कुछ युवक शराब पीकर उत्पात मचाते हैं और लड़कियों एवं महिलाओं पर छींटाकशी करते हैं। सोमवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों की इन हरकतों का विरोध किया, तो आरोपी देवेंद्र तथा उसके साथियों ने मोहल्ले वालों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों में से एक तमंचा भी लिए हुए था, जो जान से मारने की धमकी दे रहा था। मामले में कोतवाली प्रभारी से निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed