{"_id":"58ea7bdb4f1c1b9d285b4c71","slug":"50-hajari-furqan-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजारी फुरकान को जेल भेजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजारी फुरकान को जेल भेजा
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। लूट, डकैती, रंगदारी और हत्या के मामलों में वांछित 50 हजार के इनामी फुरकान को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर फुरकान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के नेतृत्व में सूचना के आधार पर कई थानों की पुलिस ने फुरकान व उसके नकाबपोश साथी की कांधला रोड पर आल्दी के पास घेराबंदी कर ली थी।
दोनों ओर से हुए 20 से अधिक राउंड फायर के बाद फुरकान गोलियां लगने के कारण घायल हो गया था, जबकि उसका साथी पुलिस पर फायर करते हुए फरार हो गया था।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस के दो कांस्टेबल भी गोली लगने के कारण घायल हो गए थे। पुलिस ने घायल फुरकान को उपचार के लिए शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मुठभेड़ स्थल कांधला थाना क्षेत्र में होने के कारण एसपी ने यहां थाने में फुरकान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
रविवार को कांधला पुलिस फुरकान को एंबुलेंस से कैराना कोर्ट पहुंची। पुलिस ने फुरकान को जुडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम कमल सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत में पेेशी के बाद न्यायाधीश ने फुरकान को14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
बदमाश ने खाकी को दी थी खुली चुनौती
दिनदहाड़े कुख्यात फुरकान ने अगस्त 2014 में बेगमपुरा बाजार में परचून व्यापारी विनोद सिंघल की रंगदारी नहीं देने पर गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने फुरकान को जेल भेजा था। जेल से जमानत पर आने के बाद फुरकान ने कई व्यापारियों से रंगदारी मांग की दहशत फैला दी थी। 23 मार्च को भी फुरकान ने सराफ रामअवतार की दुकान पर पहुंचकर दो लाख की रंगदारी मांग कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी थी।
फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस
कैराना। इनामी फुरकान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के रडार पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए फरार हुआ नकाबपोश बदमाश है। इसके अलावा पुलिस फुरकान के कुछ अन्य साथियों की तलाश में लग गई है।कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि जहानपुरा से बाइक पर भागते समय फुरकान की बाइक पर पीछे उसका नकाबपोश साथी भी बैठा हुआ था।
नकाबपोश बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए फरार हो गया था। पुलिस को उक्त बदमाश के बारे में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के रडार पर अब पहला काम नकाबपोश बदमाश की गिरफ्तारी है। साथ ही फुरकान से पूछताछ में कुछ अन्य बदमाशों के नाम भी सामने आ सकते हैं। जल्द ही ऐसे बदमाशों को चिह्नित करके उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा पिछले कुछ सालों से कुछ बदमाश लगातार विभिन्न आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहे हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ऐसे अपराधियों की सूची बनाई जा रही है, जल्द ही ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई बड़े स्तर पर शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम पर हमले मेें रिपोर्ट दर्ज
कांधला। एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने इनामी फुरकान और एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शनिवार को कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर ने सूचना दी कि 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात फुरकान अपने एक साथी के साथ बाइक से कैराना निवासी व्यापारी रामअवतार वर्मा की रंगदारी न देने के कारण हत्या करने के इरादे से गांव जहानपुरा में आया हुआ है। उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी।
एसपी ने कांधला, झिंझाना ओर आदर्श मंडी थाना प्रभारी को कुख्यात का पीछा करने के निर्देश दिए। एसपी खुद भी फोर्स के साथ गांव जहानुपरा में पहुंच गए थे। इस बीच फुरकान अपने साथी के साथ फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गांव आल्दी के जंगल में घेर लिया था। फुरकान ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी, इसमें सिपाही शहजाद अली ओर अंकित तोमर घायल हो गए थे। वहीं, फुरकान द्वारा चलाई गई एक गोली एसपी की बुलेट प्रूफ जैकेट को छूती हुई निकल गई थी।
शनिवार की देर रात एसपी ने अपनी ओर से कुख्यात फुरकान पर मुठभेड़ के दौरान जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के दौरान दो पुलिसकर्मियों के घायल होने ओर अवैध हथियार बरामद होने का मुकदमा दर्ज कराया था।