{"_id":"5c703beebdec224d044549ef","slug":"41550859246-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किसान पर हमला, गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किसान पर हमला, गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना/चौसाना। क्षेत्र के गांव गंगारामपुर खेड़की में चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने किसान पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। किसान की पत्नी के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। किसान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चौसाना के गांव गंगारामपुर में किसान सतीश कुमार पत्नी के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा राहुल कानपुर में एयर फोर्स में तैनात हैं, जबकि छोटा बेटा नकुल दिल्ली में कंपनी में जॉब करते हैं। बृहस्पतिवार रात पांच बदमाश घर में घुस गए। इस दौरान सतीश की आंख खुल गई। उन्होंने बदमाशों का विरोध किया तो धारदार हथियार से सिर पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। इस दौरान किसान की पत्नी भागवंती ने घर से किसी तरह बाहर निकलकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण घर की तरफ दौड़े तो बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल किसान को ऊन पीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उन्हें शामली अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलने पर किसान के बड़े बेटे राहुल ने फोन पर एसपी अजय कुमार को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सीओ कैराना राजेश तिवारी और झिंझाना थाना प्रभारी ओपी चौधरी गांव में पहुंचे और घटना की छानबीन की। राहुल कुमार ने बताया कि वह और उनके भाई नकुल दोनों घर पहुंच गए हैं। उनके पिता का शामली अस्पताल में उपचार कराया गया है। उन्होंने बताया कि पिता उपचार कराने में व्यस्त होने के कारण अभी पुलिस को तहरीर नहीं दे सके। थाना प्रभारी ओपी चौधरी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।