फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 29 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज
नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से पांच लाख रुपये ठगने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कस्बा जलालाबाद निवासी महिला दुर्गादेवी ने सोमवार को एसपी दिनेश कुमार को इस मामले मामले में तहरीर दी थी। महिला ने बताया था कि उसके बेटे कुलदीप की नौकरी स्वास्थ्य विभाग में लगवाने के नाम पर छह माह पूर्व आरोपी वरुण पुत्र बीर सिंह निवासी मोहल्ला काकानगर और सऊद ने पांच लाख रुपये लिए थे। इसके बाद उसके बेटे को एक ज्वाइनिंग लेटर भी दिया गया था, लेकिन उसके बाद उसके बेटे कुलदीप को नौकरी नहीं मिल पाई थी। आरोपियों से कई बार इस बारे में कहा तो वह नौकरी लगवाने का झांसा देते रहे। काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी, तो पीड़ित ने अपने पांच लाख रुपये वापस मांगे। यह रकम चार लाख रुपये नगद और एक एक लाख रुपये खाते में डलवाए गए थे। अब आरोपी वरुण और सऊद रुपये लौटाने से भी इंकार कर रहे है। इस मामले में पीड़िता ने आरोपी से हुई बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी शिकायत पत्र के साथ सौंपी थी। एसपी के आदेश पर मंगलवार को शामली कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, इस मामले में देर रात पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन



बदमाशों की तलाश में आई हरियाणा पुलिस
शामली। हरियाणा के जिला करनाल के थाना मधुबन पुलिस टीम मंगलवार को कोतवाली शामली में पहुंची। पुलिस टीम ने बताया कि मधुबन थानाक्षेत्र में गत दिनों लूट के बाद हत्या कर दी थी। जिन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था वह कच्छा बनियान पहने थे। हरियाणा पुलिस ने टीम ने शामली कोतवाली पुलिस से ऐसे गिरोह के बारे में जानकारी ली जो लूटपाट और डकैती के दौरान हत्या की वारदात को अंजाम देते है। काफी देर जानकारी लेने के बाद पुलिस टीम हरियाणा लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



एएसपी श्लोक कुमार बने गाजियाबाद एसपी सिटी
शामली। शासन ने मंगलवार को बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। जिनमें शामली के सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को स्थानांतरित करके गाजियाबाद का एसपी सिटी बनाया गया है। एएसपी श्लोक कुमार करीब छह माह पूर्व शासन ने श्लोक कुमार को शामली जनपद में भेेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed