{"_id":"5b3fbb414f1c1b02278b4d07","slug":"41530903361-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त से मिलने जा रहे युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त से मिलने जा रहे युवक को पीटा
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
गांव झाल निवासी रोहित बाइक से शुक्रवार को दोस्त से मिलने के लिए गांव बलवा में जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में मिले गांव बलवा निवासी दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने उसको पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। उधर, मोहल्ला पंसारियान निवासी नब्बा ने पड़ोस की की एक महिला के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट को उतारू हो गया। इसकी शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उधर मोहल्ला रामसागर निवासी राजीव अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
खंभे में उतरा करंट, घोड़ी की मौत
शामली।
नगर के मोहल्ला पंसारियान निवासी कामिल की घोड़ी बाहर खंभे से बंधी हुई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक खंभे में करंट उतर गया। करंट से घोड़ी की मौके पर मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में कामिल ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, हालांकि घोड़ी का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।