फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जमीन पर फर्जी लोन के मामले में रिपोर्ट दर्ज

जमीन पर फर्जी लोन के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 13 May 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर फर्जी लोन के मामले में रिपोर्ट दर्ज
कैराना (शामली)। बेची गई जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर कैराना के पीएनबी से जमीन बेचने वालों दो सगे भाइयों ने 2.20 लाख का लोन ले लिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर दोनो सगे भाइयों के विरुद्ध कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र के गांव घसौली निवासी संदीप कुमार ने बताया कि 2008 में उसने तीन लाख रुपये में उसके ही गांव के रहने वाले आदेश कुमार व उसके भाई पवन कुमार से झिंझाना थाना क्षेत्र के ग्राम बिड़ौली में जमीन ली थी। आरोप है कि आदेश कुमार ने अपने भाई पवन कुमार के साथ मिलकर उसकी भूमि के पहले फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और इसके बाद 2016 में कैराना में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से दो लाख 20 हजार रुपये का लोन ले लिया। बाद में उसे ऋण लिए जाने की जानकारी हुई। मामले के संबंध में पीड़ित ने कोतवाली पर तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा गया, पर निराशा हाथ लगी। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए कैराना पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए। रविवार को पुलिस ने आरोपी आदेश कुमार व उसके भाई पवन कुमार निवासीगण गांव घसौली थाना गन्नौर जनपद सोनीपत, हरियाणा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed