{"_id":"5a8337584f1c1bb2208b8f23","slug":"41518548824-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कोतवाली शामली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे।
गौरतलब है कि रविवार रात शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव में किशोरी को घर से अगवा करने के बाद दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। आरोपियों के खिलाफ किशोरी के परिजनों ने शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि दोनों आरोपी अपने घरों से फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास में लगी हुई है तथा कई स्थानों पर दबिश दी गई। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, सोमवार को कस्बा थानाभवन में एक बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले छात्र ने दुष्कर्म किया था। आरोपी छात्र के खिलाफ बच्ची के पिता की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस को मालूम चला कि आरोपी छात्र सहारनपुर में अपनी किसी रिश्तेदारी में जाकर छिप गया है, जिसके चलते मंगलवार को पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए सहारनपुर में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं, जल्दी ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।