{"_id":"5a7756104f1c1ba3268b8623","slug":"41517770256-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड में मारा गया अकबर हुआ सुपुर्द ए- खाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड में मारा गया अकबर हुआ सुपुर्द ए- खाक
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में मारा गया अकबर हुआ सुपुर्द ए- खाक
कांधला। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार के इनामी का पोस्टमार्टम के बाद गांव गढ़ी दौलत में शव को सुपुर्द- ए- खाक कर दिया गया।
शनिवार शाम झिंझाना थाना प्रभारी संदीप बालियान ने पुुलिस टीम के साथ ऊन मार्ग पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ के बाद एक बदमाश मारा गया। मुठभेड़ के दौरान दरोगा परवेज व एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया था। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की शनाख्त कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढी दौलतनिवासी अकबर पुत्र महमूद उर्फ मूदा के रूप में हुई थी। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक बाइक दो लाख की नगदी, पिस्टल व कारतूस बरामद किए थे। बदमाश पर 50 हजार का इनाम था ओर वह मुकीम गैंग का शूटर था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया था। रविवार को मृतक का भाई इरफान व चाचा रिजवान शव लेने के लिए पीएम हाऊस पहुंचे। पीएम के बाद शव का परिजनों ने गढ़ीदौलत गांव में शाम सुपुर्द ए- खाक कर दिया।