{"_id":"5a736dca4f1c1baa1b8b4f7d","slug":"41517514186-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया मांगने पर लगाया था लूठ का झूठा आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराया मांगने पर लगाया था लूठ का झूठा आरोप
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की जांच में सच आया सामने
शामली।
कुरथल से शामली आ रहे युवक द्वारा लिफ्ट देकर लूट करने का लगाया गया आरोप पुलिस की जांच में झूठा निकला। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
बुधवार की शाम युवक कुरथल से शामली आ रहा था। उसने मेरठ-करनाल हाईवे पर बोलेरो चालक से लिफ्ट मांगी। युवक के मुताबिक वह शामली पहुंचा तो बोलेरो चालक और उसके साथी ने उसके साथ मारपीट करते हुए उससे 15 हजार रुपये लूट लिए थे। शाम को पीड़ित कोतवाली में पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लूट की सूचना पर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया था। देर रात ही इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी। देर रात पुलिस ने आरोपी चालक और उसके साथी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की तो सारा माजरा पुलिस की समझ में आ गया। पकड़े गए लूट के आरोपी ने पुलिस को बताया कि उस युवक ने शराब पी रखी है।उन्होंने उससे दस रुपये किराया मांगा तो इसी बात को लेकर उसने उनके साथ मारपीट कर दी थी। पुलिस ने पीड़ित युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी बात पुलिस को बता दी। उसके अनुसार किराया मांगने पर ही उसने चालक को सबक सिखाने के लिए लूट का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में पूरा मामला झूठा निकला।