{"_id":"5a5509834f1c1bd4178b5d8b","slug":"41515522435-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों का लालच देकर किशोरियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपयों का लालच देकर किशोरियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
रुपयों का लालच देकर एक युवक ने दो बालिकाओं को बंद मकान में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। बालिकाओं के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक का चालान कर दिया।
मोहल्ला खैल घसौली रोड गंदा कुआं निवासी एक व्यक्ति की बेटी और उसकी चचेरी बहन (दोनों की उम्र करीब 10 से 12 साल) सोमवार की रात करीब नौ बजे दुकान पर समान लेने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी मोहल्ले का दूसरे समुदाय का 25 वर्षीय युवक दोनों बालिकाओं को रुपयों का लालच देकर बुरी नियत के चलते एक बंद मकान में ले गया और उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। दोनों बालिकाओं ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और मकान को चारों ओर से घेर लिया। खुद को घिरा देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी लोकेश का चालान कर दिया गया है।