{"_id":"598b5f314f1c1b97708b457e","slug":"41502306097-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में मिला लापता छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान में मिला लापता छात्र
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
गांव गढ़ी रामकौर से लापता छात्र को पुलिस ने राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया। छात्र के घर लौटने पर परिजनों के साथ ही पुलिस ने राहत की सांस ली।
हरियाणा के कस्बा बापौली निवासी मोहित (15) पुत्र सतीश काफी समय से कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी रामकौर निवासी अपने मामा राजकुमार के पास रहकर 11वीं की पढ़ाई कर रहा था। छात्र गांव इस्सोपुर टील के मुरली मनोहर इंटर कॉलेज में प्रतिदिन जाता था। तीन पूर्व कॉलेज जाते समय लापता वह हो गया था। घर नहीं लौटने पर राजकुमार ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर छात्र के अपहरण की आशंका जताई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने दो टीम गठित कर छात्र को तलाशने में लगाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र की लोकेशन राजस्थान के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां मिली। इसके बाद टीम वहां भेजी गई, जो छात्र को सकुशल बरामद कर ले आई।