फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   35 lacs cost sharab pakdi

35 लाख की शराब पकड़ी

Fri, 26 Aug 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 26 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
35 lacs cost sharab pakdi
आबकारी और पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया अवैध शराब से भरा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
शामली में हरियाणा की ओर से तस्करी कर लाई जा रही गोवा मार्का शराब से लदा ट्रक आबकारी और स्थानीय पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिकारी की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन


शामली में शराब तस्करी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पूर्व ही शामली पुलिस ने ट्रक में तस्करी के लिए लाई जा रही शराब पकड़ी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की हरियाणा की ओर से एक ट्रक में शराब लादकर लाई जा रही है। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम और पुलिस ने ट्रक को रुकवा लिया। ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें से शराब की एक हजार पेटी बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई शराब गोवा मार्का है। 
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक हारुन खान निवासी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई शराब की कीमत 35 लाख रुपये की बताई जा रही है। उधर, पुलिस का यह भी कहना है कि ट्रक चालक को ट्रक सिर्फ शामली क्रास करना था उसके बाद शराब कहां जानी थी, इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आबकारी विभाग की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed