फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोपी पैथोलोजिस्ट गिरफ्तार

किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोपी पैथोलोजिस्ट गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोपी पैथोलोजिस्ट गिरफ्तार
झिंझाना। बुखार से पीड़ित किशोरी का ब्लड सैंपल लेने के दौरान छेड़छाड़ करने के आरोपी पैथोलोजिस्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले क्षेत्र के एक गांव में बुखार से किशोरी पीड़ित चल रही थी। किशोरी की मां ने गांव में पैथोलोजी का क्लीनिक चलाने वाले युवक को किशोरी का ब्लड सैंपल लेने के लिए बुलाया था। कुछ देर बाद जब पैथोलोजिस्ट घर पहुंचा तो परिजन काम पर जा चुके थे और किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि ब्लड सैंपल लेने के दौरान पैथोलोजिस्ट ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी थी। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों केे आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उधर, थाना प्रभारी ओपी चौधरी नेेे बताया कि आरोपी पैथोलोजिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed