{"_id":"5c51e555bdec22739f756d4a","slug":"31548870997-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम लाठी-डंडे से हमला कर छात्र को घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेआम लाठी-डंडे से हमला कर छात्र को घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमलावरों ने छात्र को घायल किया
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में धीमानपुरा भिक्की मोड़ पर सरेआम बीच सड़क पर युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर छात्र को घायल कर दिया। इस दौरान वहां ड्यूटी दे रहे दो होमगार्डों ने किसी तरह छात्र की जान बचाई। हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस में अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्र डिग्री कालेज में पढ़ता है। बुधवार दोपहर वह पैदल ही कॉलेज जा रहा था। धीमानपुरा में भिक्की मोड़ पर अचानक आए एक दर्जन से अधिक युवकों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमला होते देख मौके पर भगदड़ मच गई। युवकों ने छात्र को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात दो होमगार्डों ने बीच में घुसकर युवक की किसी तरह जान बचाई। इस दौरान हमलावरों ने होमगार्डों के साथ भी धक्कामुक्की की, लेकिन इसके बाद भी वे छात्र को हमलावरों से बचाकर कोतवाली ले गए। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके बाद हमलावर युवक लाठी-डंडे लहराते हुए मौके से फरार हो गए। बताया गया है कि किसी छात्रा से छेड़छाड़ के शक में छात्र पर हमला किया गया है।