फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवक की मौत के मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

युवक की मौत के मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 17 Jan 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गोहरनी के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत होने और दो युवकों के घायल होने के मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बुुधवार शाम को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिलावर निवासी अंकित अपने गांव के साथी सागर और साहिल के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। रास्ते में गांव गोहरनी के समीप सामने से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की टक्कर हो गई थी। इसमें बाइक सवार तीनों युवक गंभीर घायल हो गए थे। तीनों युवक शामली से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया था। गंभीर रूप से घायल सागर को मेरठ रेफर कर दिया था। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के पिता धर्मपाल सिंह की तरफ से अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed