{"_id":"5c34dbe3bdec2257235e7490","slug":"31546968035-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के आदेश पर डेढ़ माह बाद बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी के आदेश पर डेढ़ माह बाद बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। एसपी के आदेश पर करीब डेढ़ माह बाद चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। विद्युत वितरण खंड तृतीय के अवर अभियंता विजय शंकर कुशवाह की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कस्बा जलालाबाद में 21 और 22 नवंबर को चेकिंग के दौरान अलग-अलग मोहल्ले में चार लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई थी। जेई ने इस मामले की तहरीर कोतवाली में दी थी। मगर, पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद जेई ने डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार को पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज न करने की शिकायत की थी। साथ ही विभाग के अधीक्षण अभियंता को भी पत्र भेजकर अवगत कराया था। एसपी के आदेश पर कोतवाली में जलालाबाद निवासी इनाम, अय्यूब, अहसान और इसरार के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।