फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 लोगों पर मुकदमा

संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 लोगों पर मुकदमा

Fri, 05 Oct 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 लोगों पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाभवन। मोबाइल टूटने को लेकर हुए संघर्ष में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कस्बे के मोहल्ला ईदगाह में दो दिन पूर्व मोबाइल टूटने को लेकर यासीन व नसीम पक्ष में संघर्ष हो गया था। इस दौरान जमकर चले ईंट-पत्थर व कोल्डड्रिंक्स बोतलें के हमले से दोनों पक्षों से चार महिलाएं सहित आठ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। बाद में शुक्रवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक पक्ष से यासीन पुत्र शमसुद्दीन, वसीम, अनीस, शमीम पुत्र यासीन व शोएब पुत्र बाबू व दूसरे पक्ष से नसीम, आशु पुत्र मीरा, मतलूब पुत्र भूरा, मनव्वर पुत्र भूरा, सुहैल पुत्र मतलूब, महबूब पुत्र रहमू व शहनवाज पुत्र भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इनमें से पुलिस ने शुक्रवार को ही एक पक्ष से वसीम व अनीस व दूसरे पक्ष से नसीम, मनव्वर व सुहैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। उधर, कोतवाल धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- दो दिन पूर्व मोबाइल टूटने के विवाद में दो पक्षों में हुआ था संघर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed