फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विद्युत लाइन का तार टूटने से घरों में दौड़ा करंट, युवती झुलसी

विद्युत लाइन का तार टूटने से घरों में दौड़ा करंट, युवती झुलसी

Tue, 25 Sep 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
विद्युत लाइन का तार टूटने से घरों में दौड़ा करंट, युवती झुलसी
एचटी लाइन टूटने से घरों में फैला करंट, युवती झुलसी
विज्ञापन

जलालाबाद। एचटी लाइन का तार टूटने से घरों में करंट फैल गया, जिसके चलते युवती झुलस गई। टूटे तार को जोड़ने पहुंची विद्युत निगम के कर्मचारियों का मोहल्लेवासियों ने जमकर विरोध किया।

जलालाबाद के मोहल्ला हरिनगर की दलित बस्ती की गली से विद्युत विभाग की 11 हजार की एचटी विद्युत लाइन कुछ दिनों पहले ही चालू की गई थी। लाइन के तारों की घटिया व कमजोर किस्म की होने के कारण जर्जर हालत में है। सोमवार की देर रात बारिश के चलते विद्युत लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। तार विरेंद्र के मकान के मुख्य दरवाजे के लोहे के गेट से टच हो गया। नतीजतन मकान में तेज करंट फैल गया। दरवाजे के पास खड़ी बिरेंद्र की 18 वर्षीय पुत्री प्रियंका करंट लगने से झुलस गई, जिसको मोहल्ले वालों ने बमुश्किल लंबे बांस की सहायता से तार को दूर हटाया और बिजलीघर पर फोन कर चालू विद्युत लाइन को बंद कराया। उसके बाद झुलसी युवती को स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जिसकी हालत अभी भी गंभीर है। मौके पर मोहल्ले वाले एकत्र हो गए तथा लाइन जोड़ने के लिए पहुंचे विद्युत कर्मचारियों का विरोध किया। पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक ने भी मौके पर पहुंचकर मोहल्ले वालों का पक्ष रखते हुए विद्युत कर्मचारियों से लाइन जोड़ने का विरोध किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक, मांगा, जयपाल, सुखपाल, रिंकू, टिंकू, कुलवीर, संजय, पाल्ला, कश्मीरा और अंकित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed