फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कांवड़िये की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

कांवड़िये की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कांवड़िये की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
थानाभवन (शामली)।
विज्ञापन

पांच अगस्त को कांवड़िये की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ क्षेत्र के गांव आसौद के कुछ युवक डाक कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे। पांच अगस्त की सुबह करीब चार बजे हरड़ गांव के समीप पहुंचे तो दो कांवड़िये परमजीत उर्फ सांगा पुत्र सतपाल व सत्येंद्र उर्फ नीटू पुत्र प्यारेलाल निवासी आसौद के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि उस समय सत्येंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर शराब की बोतल से परमजीत उर्फ सांगा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने सत्येंद्र उर्फ नीटू के खिलाफ हत्या का रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को दो अन्य युवक पवन पुत्र उदय सिंह व देवेंद्र उर्फ कालू पुत्र रामकिशन निवासी आसौद की भूमिका भी सामने आई। सीओ अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपी सत्येंद्र उर्फ नीटू, पवन और देवेंद्र उर्फ कालू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed