{"_id":"5b6de0ad4f1c1bb24b8b7f1f","slug":"31533927597-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी पर छापा, फायरिंग कर आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी पर छापा, फायरिंग कर आरोपी फरार
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। पुलिस ने गोकशी की शिकायत पर भैंसानी इस्लामपुर गांव में छापा मारा। इस दौरान आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने गोमांस के साथ तमंचा और काटने का सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने चार नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के भैंसानी इस्लामपुर गांव में कादिर पुत्र इजाजुल के खेत में गोकशी चल रही है। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने टीम के साथ छापा मारा। पुलिस को आता देख आरोपी फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। काफी दूर तक पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन कोई भी हाथ नहीं आया। इस दौरान पुलिस को मौके से 2.50 क्विंटल गोमांस, एक तमंचा, दो कारतूस, दो खोके, एक सिर, चार पैर, पूंछ व गाय की खाल बरामद हुई। घटना के बाद पुलिस ने सामान जब्त कर मेहताब पुत्र अली निवाज, वसी पुत्र अली निवाज, खालिद पुत्र मासूक, कादिर पुत्र इजाजुल व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ गोकशी का रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, पुलिस ने पशु चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार को मौके पर बुलाया और मांस की जांच कराई। जांच में गोमांस हीं निकाला। जिसके बाद गोमांस को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी फरार हो गए है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।