{"_id":"5b58cc294f1c1b4f748b6ccf","slug":"31532546089-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफियाओं ने नष्ट कर दिए पौधरोपण के लिए खोदे गड्ढे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमाफियाओं ने नष्ट कर दिए पौधरोपण के लिए खोदे गड्ढे
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग ने तीन भूमाफिया के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
कैराना।
वन विभाग द्वारा अकबरपुर सुन्हेटी में वन भूमि पर पौधरोपण के लिए खोदे गए एक हजार गड्ढों को भूमाफिया ने नष्ट कर दिया और अवैध कब्जा करते हुए धान की पौध लगा दी। मामले में वन दरोगा की तरफ से तीन भूमाफिया के खिलाफ कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वन दरोगा बीट प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे वह वन दारोगा ब्रजपाल शर्मा के साथ क्षेत्र में वन भूमि की देखरेख हेतु गश्त कर रहे थे। जब वह ग्राम अकबरपुर सुन्हेटी में पहुंचे, तो कुछ लोगों द्वारा वन विभाग की भूमि पर ट्रैक्टर द्वारा जुताई करके धान की पौध लगाई जा रही थी। भूमि पर पौधरोपण हेतु 20 हजार गड्ढों में से करीब एक हजार गड्ढों को नष्ट कर कब्जा किया गया। वन दरोगा ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में पौधरोपण के लक्ष्य के अंतर्गत विभाग द्वारा 10 हेक्टेयर भूमि पर उपरोक्त गड्ढों को खुदवाया गया था, लेकिन पौधरोपण होने से पहले ही लगभग एक हजार गड्ढों को भूमाफियाओं ने नष्ट कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर माजिद, कुम्मत और मसरूफ निवासी ग्राम अकबरपुर सुन्हेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।