{"_id":"5abfcd2d4f1c1bbe618b4d32","slug":"31522519341-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, पुलिस को सौंपा
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग के चलते युवक उसके घर पहुंच गया। युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटगाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली में दोनाें एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ गए। इसके बाद परिजन भी लौट गए। अब पुलिस युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।
शनिवार सुबह एक युवक दूसरे गांव निवासी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। इस दौरान परिजनों ने उसे पकड़ लिया, जमकर धुनाई की गई। घटना की सूचना मिलने पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को हिरासत में लेने के साथ ही युवती को भी अपने साथ कोतवाली ले आई। दोनों के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। जब परिजनों ने युवक-युवती से बात की, तो वह एक-दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है। इसके बाद दोनों के परिजन कोतवाली से चले गए। उधर, पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि युवती के बयान दर्ज होने पर मजिस्ट्रेट के आदेश का पालन किया जाएगा।