{"_id":"5a2833154f1c1b193e8b7121","slug":"31512583957-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत के आदेशों की अवमानना करने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अदालत के आदेशों की अवमानना करने पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। कुर्की के नोटिस चस्पा करने के बाद भी अदालत में हाजिर नहीं होने पर पुलिस ने अवमानना करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जिला बागपत के थाना दोघट के गांव पट्टी धीमान निवासी मनोज शराब तस्करी के मामले में वांछित चल रहा है। साथ ही गांव जंधेडी निवासी रेणू 11 माह पूर्व किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने के मामले में वांछित चल रहा है। पुलिस ने अदालत से आदेश प्राप्त करके दोनों आरोपियों के घरों पर कुर्की कार्रवाई के नोटिस चस्पा किए थे। इसके बावजूद भी दोनों आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। जिस पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध अदालत के आदेश की अवमानना करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
डंपर की टक्कर मारने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कैराना (शामली)। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी कृष्णपाल मंगलवार की शाम बाइक से पानीपत रोड पर जा रहा था। पानीपत बाईपास पर सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे कृष्णपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस ने घायल को शामली सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उधर, पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया। बाद में घायल के पिता जगरोशन निवासी आदमपुर थाना बाबरी ने कोतवाली में आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।