{"_id":"587d12374f1c1bda30efe3ed","slug":"3-hours-driving-campaign-32-criminal-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 घंटे चला अभियान, 32 अपराधी धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 घंटे चला अभियान, 32 अपराधी धरे
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
शामली। चुनाव के मद्देनजर बदमाशों की धरपकड़ जारी है। रविवार की रात्रि डीजीपी के आदेेश पर कप्तान के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में पुलिस ने तीन घंटे की कार्रवाई में 32 वांछितों तथा शातिर अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस की कार्रवाई जारी है।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ों अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन चाहता है कि खुरापाती किसी भी सूरत में बाहर नहीं रहें। इसी कड़ी में डीजीपी के निर्देश पर रविवार की रात कप्तान डॉ. अजयपाल शर्मा के नेतृत्व में जिले के कई थानों में वांछितों की तलाश में दबिश डाली।
इस दौरान शामली पुलिस के कैराना, शामली, थानाभवन, गढ़ीपुख्ता सहित अन्य थानों में शामली जनपद पुलिस ने कई गांवों तथा कस्बों में दबिश डाली। कई कार्रवाई में कप्तान स्वयं मौजूद रहे। इस दौरान अलग-अलग थानों की पुलिस ने पूरे जनपद से करीब 32 वांछितों को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
एसपी डा. अजयपाल शर्मा ने बताया कि किसी भी सूरत में शातिर अपराधी को बाहर नहीं छोड़ा जाएगा। जो लोग चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं उनको भी जल्द ही जेल भेजा जाएगा।