फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बारात में विवाद को लेकर युवक पर डंडों से हमला

बारात में विवाद को लेकर युवक पर डंडों से हमला

Tue, 12 Mar 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
बारात में विवाद को लेकर युवक पर डंडों से हमला
बरात में विवाद को लेकर युवक पर हमला
विज्ञापन

बाबरी। मंगलवार दोपहर करौंदा हाथी स्टैंड पर एक युवक की तीन बाइक सवार युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। घायल युवक ने फोन पर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और हमलावरों को घेरने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए।

बताया गया है कि परिजनों और ग्रामीणों की तरफ से लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग भी की, जिस पर आरोपी फरार हुए। परिजनों की सूचना पर बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके से हमलावरों की तीन बाइक बरामद कर की है। हमले में घायल अनुज निवासी कासमपुर को मेडिकल हेतु सीएचसी भेजा। बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब दस दिन पहले बुटराड़ा से लक्सर बरात गई थी। बरात में कासमपुर और बुटराड़ा के युवकों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें बुटराड़ा के युवक की कासमपुर के युवकों ने पिटाई कर दी थी। उस समय लोगों ने यह मामला शांत करा दिया था। कासमपुर के युवक पर हमला उसी विवाद को लेकर किया जाना माना जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed