फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल

रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल

Tue, 16 Oct 2018 11:59 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष, चार घायल
कैराना। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच टकराव हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सोमवार रात गांव काकौर में पुरानी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान पक्ष और अन्य पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने ग्राम प्रधान पक्ष के नदीम तथा दूसरे पक्ष के सारून, शाहरूख व कुर्बान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराकर उपचार कराया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली पर तहरीर दे दी गई है। वहीं, क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर राई में प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान नही बनने की रंजिश के चलते ग्राम प्रधान पक्ष व दूसरा पक्ष भिड़ गया। जिसमें दो महिलाओं सहित तीन घायल हो गए। एक सप्ताह पूर्व मोहम्मदपुर राई निवासी शमशीदा ने प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्राम प्रधान पर मकान नही बनवाये जाने का आरोप लगाया था। जिस कारण दोनो पक्षो में रंजिश चली आ रही थी। मंगलवार को रंजिश के चलते ग्राम प्रधान यूसुफ व शमशीदा पक्ष के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष की महिला शमशीदा तथा दूसरे पक्ष से प्रधान का पुत्र नौशाद व पुत्रवधू नाहिद घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दोनों पक्षों ने कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

बाइक की टक्कर से एएनएम घायल
कैराना। ड्यूटी से लौट रही एएनएम को अज्ञात ने बाइक ने टक्कर मारकर घायल किया। नगर निवासी परमेश्वरी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम के रूप में तैनात हैं। बताया जाता है कि सोमवार शाम वह अस्पताल से ड्यूटी के उपरांत अपने घर जा रही थी। जब वह चैक बाजार में पहुंची कि तभी पीछे से आई एक अज्ञात बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गई। घायल एएनएम का सीएचसी पर उपचार कराया गया।
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
कैराना। सोमवार रात साढे़ नौ बजे गांव खुरगान निवासी तहसीन बाइक द्वारा शामली से कैराना की और आ रहा था। शामली रोड पर गांव मन्ना माजरा के पास पानीपत से हरिद्वार जा रही हरियाणा रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तहसीन घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी पहुंचाया तथा बस को कब्जे में ले लिया। वही गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मामले में अभी तक कोई तहरीर नही दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed