फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अपहृत किशोरी कार से बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

अपहृत किशोरी कार से बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अपहृत किशोरी कार से बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
शामली। क्षेत्र के एक गांव से सात दिन पूर्व अगवा की गई किशोरी को बरामद कर शामली कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण करने के बाद किशोरी के साथ मुख्य आरोपी ने दुष्कर्म भी किया था। मुख्य आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली शामली क्षेत्र के एक गांव से 10 अगस्त की रात कुड़ाना बस अड्डे के पास से किशोरी को तमंचे से आतंकित करके अगवा किया गया था। किशोरी के पिता की ओर से आरिफ उर्फ भूरा उर्फ मानव के खिलाफ कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कोतवाली पुलिस को गश्त के दौरान धीमानपुरा फाटक के पास जाम में कार फंसी दिखाई दी। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने कार घेेर लिया। पुलिस ने कार में पिछली सीट पर बैठी अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया। इसके साथ कार में सवार मुख्य आरोपी आरिफ उर्फ भूरा, नदीम और सचिन निवासी गांव कुड़ाना को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी आरिफ ने उसका अपहरण किया था और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

युवकों की तलाशी ली गई तो आरिफ के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी आरिफ के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और तमंचे व कारतूस के आरोप में आर्म्स एक्ट लगा है। जबकि आरोपी नदीम और सचिन के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट लगा है। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को दोपहर बाद न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। पीड़ित किशोरी की डाक्टरी कराई गई है, जिसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध है आरोपियों से मिली कार
पुलिस ने मौके से कार बरामद की। कार पर दिल्ली के रजिस्ट्रेशन की नंबर प्लेट लगी मिली, लेकिन कार के कागजात आरोपी आरिफ दिखा नहीं सका। पुलिस ने कार का इंजन और चेचिस नंबर तलाशा, तो वह भी नहीं मिला। ऐसे में कार संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस ने फिलहाल कार को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed