{"_id":"5b64a5a44f1c1b572f8b80ca","slug":"21533322660-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल गया सातवीं का छात्र लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल गया सातवीं का छात्र लापता
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
घर से स्कूल गया कक्षा-7 का छात्र लापता हो गया। परिजनों ने झिंझाना थाना पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
क्षेत्र के गांव पुरमाफी निवासी सनसबीर का पुत्र सागर (12) कस्बा झिंझाना स्थित राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में कक्षा-7 का छात्र है। एक अगस्त को वह घर से स्कूल गया था, लेकिन शाम तक भी वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसको तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने विद्यालय में पहुंचकर जानकारी ली। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने परिजनों को बताया कि सागर 13 जुलाई से विद्यालय नहीं आ रहा था, जिस कारण उसका नाम काट दिया गया था। लापता छात्र के चाचा सचिन ने अपने भतीजे की गुमशुदगी थाना झिंझाना में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि छात्र को तलाश कराया जा रहा है।