फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खेत में पड़ा मिला युवक का शव

खेत में पड़ा मिला युवक का शव

Wed, 18 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खेत में पड़ा मिला युवक का शव
खेत में पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन

झिंझाना। अहमदगढ़ चौकी चौकी क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थिति में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई और अंतिम संस्कार कर दिया गया। चर्चा है कि युवक की मौत अत्यधिक मात्रा में कच्ची शराब पीने के कारण हुई। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना के बारे में सूचना नहीं है।

बाइक सवार युवक से नकदी लूटी
झिंझाना। थाना झिंझाना क्षेत्र में सींगरा-ओदरी मार्ग पर मंगलवार दोपहर दो बदमाशों ने बाइक सवार युवक से नकदी लूट ली। क्षेत्र के गांव सींगरा निवासी इंतजार पुत्र जमील मंगलवार दोपहर गांव ओदरी में अपने रिश्तेदार जाकिर से दस हजार रुपये नकदी लेकर लौट रहा था। रास्ते में मिले बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचा दिखाकर आतंकित करके इंतजार से दस हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित इंतजार ने झिंझाना थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर बदमाशों को तलाशने के लिए चेकिंग कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed