फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घेर में हो रहा अवैध कटान पकडा, आरोपी फरार

घेर में हो रहा अवैध कटान पकडा, आरोपी फरार

Tue, 13 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
घेर में हो रहा अवैध कटान पकडा, आरोपी फरार
घेर में हो रहा अवैध पशु कटान पकड़ा
विज्ञापन

कैराना (शामली)। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला छड़ियान में एक घेर में छापा मारकर अवैध पशु कटान पकड़ लिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मांस और उपकरण बरामद कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंगलवार सुबह साढे़ नौ बजे कैराना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि नगर के मोहल्ला छड़ियान निवासी शहजाद के घेर में अवैध रूप से पशु कटान हो रहा है। पुलिस ने छापा मारा, तो आरोपी घेर मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से कटडे का मांस और वध करने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। पशु चिकित्सक से जांच कराने के बाद मांस को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया गया। मामले में आरोपी शहजाद पुत्र मूदा निवासी छडियान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

घर के बाहर से बाइक चोरी
कैराना। कस्बा कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी मोहम्मद साजिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात दस बजे उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक चोरी कर ली गई। पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed