{"_id":"5a301a524f1c1b3c3d8bd33a","slug":"21513101906-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का झंड़ा जलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा का झंड़ा जलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार भेजा जेल
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा का झंडा फूंकने के प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार
कांधला(शामली)। बसपा समर्थकों ने एक घर में घुसकर भाजपा का झंडा फूंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एक दिसंबर को नगर निकाय चुनाव में बसपा प्रत्याशी हाजी वाजिद हसन ने जीत हासिल की थी। परिणाम घोषित होने के बाद उनके समर्थकों के द्वारा कस्बे में विजयी जुलूस निकालते समय जमकर उत्पाद मचाया था। इस हंगामे के दौरान इन लोगों के द्वारा मोहल्ला खेल निवासी जहूर के घर में घुसकर भाजपा पार्टी का झंडा फूंक दिया गया था। विरोध किए जाने पर इन लोगों के द्वारा घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट की गई थी। जहूर के विरोध किए जाने पर उसके साथ हाथापाई की गई। एक आरोपी नेजहूर पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी थी। इसमें जहूर बाल बाल बच गया था। उक्त प्रकरण पर जहूर द्वारा थाने में कालू , इसरार सहित सात लोगों को नामजद करते कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी । मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि इसरार व कालू दिल्ली बस स्टेंड पर कही भागने की फिराक में है पुलिस ने दोनों को वहां से हिरासत में लेकर उनका चलान कर दिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।