फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मा-बेटों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

मा-बेटों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 09 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मा-बेटों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
कैराना (ब्यूरो)। मोहल्ला आल दरम्यान निवासी अमित ने अदालत के माध्यम से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी कि 16 नवंबर को मोहल्ले के ही अक्षय, रोहित और चुन्नू ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। साथ ही आरोपियों की मां ऊषा ने भी अपने बेटों का ही पक्ष लिया था। मामले में कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की
कैराना। मोहल्ला आलकला कोतवाली के सामने रिहान इलेक्ट्रानिक की दुकान है। दुकान के मालिक नफीस ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी कि 14 अगस्त को हरियाणा के गांव राणा माजरा निवासी दो भाई अमजद और अकबर उसकी दुकान से 40 हजार की कीमत के दो बैटरी, एक इनवर्टर उधार ले गये थे। बाद में जब उसने आरोपियों से रुपयों की मांग की तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कार्रवाई की मांग
कैराना। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी साजिदा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की सुबह 10 बजे वह मायके कैराना की आर्यपुरी बस्ती में अपने पिता से मिलने आयी थी। वह अपने पिता से बात कर रही थी कि इसी दौरान उसके दो सौतेले भाई और उनकी मां ने आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। सौतले भाई ने उसके ऊपर तमंचे से फायर भी कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed