{"_id":"59a316764f1c1b5b508b4688","slug":"21503860342-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी के रुपये मांगे तो युवक के सिर जानलेवा प्रहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधारी के रुपये मांगे तो युवक के सिर जानलेवा प्रहार
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैैराना।
मोहल्ला नवाब दरवाजा में युवक के उधार रुपये मांगने पर उसके ऊपर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मोहल्ला नवाब दरवाजा निवासी मोहम्मद कासिम ने पड़ोसी युवक को काफी समय पहले 90 हजार रुपये उधार दिए थे। अब कासिम युवक से अपने रुपये की मांग कर रहा है, लेकिन वह कई दिनों से कासिम को टरका रहा है। रविवार की शाम कासिम अपने रुपयों का तकादा करने के लिए उसके घर पर पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके ऊपर धारधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें उसका सिर फट गया। घायल अवस्था में पीड़ित कोतवाली में पहुंचा और सारा मामला पुलिस को बताया तथा आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।