Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवक को बेहोश कर नकदी, फोन लूटे

युवक को बेहोश कर नकदी, फोन लूटे

Mon, 31 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
युवक को बेहोश कर नकदी, फोन लूटे
शामली।
विज्ञापन

गंगोह से लौट रहे युवक को थानाभवन में कार सवारों ने लिफ्ट देने के बाद नशीला पदार्थ खिलाकर 20 हजार रुपये नकदी, अंगूठी और मोबाइल फोन लूट लिया। युवक बेहोशी की हालत में शामली में बुढ़ाना रेलवे क्रासिंग के पास पड़ा मिला। युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस को सूचना दे दी गई।

मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सोनू सैनी पुत्र समय सिंह रविवार को अपनी बहन के यहां गंगोह गया था। वहां से बस से वह थानाभवन पहुंचा और फिर जसोई जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान कार सवार दो युवकों ने उसे शामली तक आने के लिए लिफ्ट दे दी। रास्ते में कार सवारों ने सोनू को नशीला पदार्थ खिला दिया, जिसके बाद उससे 20 हजार रुपये नगदी, मोबाइल फोन और अंगूठी लूटने के बाद उसको शामली लाकर बुढा़ना रोड रेलवे क्रासिंग के पास फेंक कर फरार हो गए। रात करीब साढ़े सात बजे राहगीरों ने युवक को बेहोश पड़ा देखा, तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। युवक को शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने के बाद उसका नाम पता मालूम चलने पर परिजनों को सूचना दे दी। रात करीब आठ बजे परिजन भी अस्पताल पहुंच गए तथा घटना के बारे में शामली कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल थानाभवन क्षेत्र का बताकर वहीं से कार्रवाई के लिए कह दिया। फिलहाल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में उपचार दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed