फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अय्याज हत्याकांड में एक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज

अय्याज हत्याकांड में एक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज

Fri, 22 Mar 2019 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
अय्याज हत्याकांड में एक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
शामली/जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद में दो दिन पहले अय्याज की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में कस्बे के एक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला अमानत अली निवासी अय्याज उर्फ सोनू की दो दिन पहले बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अय्याज का दो दिन पहले कस्बे की युवती से निकाह हुआ था। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मृतक के पिता इसरार खां की तरफ से कस्बे के मोहल्ला करीमबख्श निवासी चांद खां के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed