फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आवास योजना की सूची से साजिशन नाम काटने का आरोप

आवास योजना की सूची से साजिशन नाम काटने का आरोप

Fri, 05 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
आवास योजना की सूची से साजिशन नाम काटने का आरोप
आवास बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग
विज्ञापन

कैराना। एक महिला ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में उसका नाम शामिल था, लेकिन पात्रता की सूची से साजिशन नाम काट दिया गया। मामले में जांच कराने की मांग की है।ग्राम मोहम्मदपुर राई निवासी शमशीदा ने शिकायत पत्र में कहा है कि उसका मकान कच्चा है, जिस कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे में उसका नाम भी शामिल किया गया था, लेकिन पात्रता सूची में शामिल होने के बाद भी उसका नाम काट दिया गया। आरोप है कि आवास बनवाने के नाम पर उससे सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है।

स्वास्थ्य उपकेंद्र प्रारंभ कराने की मांग
शामली। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सचिन राणा ने प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को पत्र भेजकर गांव बिन्ना माजरा में बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र को प्रारंभ कराने की मांग की है। सचिन ने बताया कि ऊन तहसील क्षेत्र के इस गांव में 2011 में स्वास्थ्य उपकेंद्र बना था। अब उपकेंद्र पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है तथा उसमें गोबर और उपले भरे जा रहे हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed