{"_id":"6afca1253e206e1b76083b37","slug":"accused-in-rape-of-a-minor-arrested-etah-news-c-163-1-eta1014-160342-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
एटा। पिलुआ क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी श्याम सुंदर गांव गणेशपुर का रहने वाला है।
थाना प्रभारी पिलुआ संदीप राणा ने बताया कि चार नवंबर को किशोरी की मां ने थाना पिलुआ में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी शाम करीब साढ़े तीन बजे खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान श्याम सुंदर वहां पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि थाना पिलुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद