फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खेत में पानी देने को लेकर दंपति से मारपीट, दी तहरीर

खेत में पानी देने को लेकर दंपति से मारपीट, दी तहरीर

Fri, 21 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खेत में पानी देने को लेकर दंपति से मारपीट, दी तहरीर
पानी के लिए दंपति से मारपीट
विज्ञापन

चौसाना।
खोड़समा के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि खेत में पानी देेने गया था। उसी दौरान गांव के दो व्यक्तियों ने उसके व पत्नी के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौसाना के गांव खोड़समा में बिंदर अपनी पत्नी के साथ खेत पर पानी चला रहा था। उसी दौरान खेत में ज्यादा पानी भर जाने के कारण कुछ पानी पड़ोसी किसान रामशरण के खेत में चला गया। इसके बाद उसने बिंदर के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। उसी दौरान बिंदर की पत्नी बीच में आई, तो आरोप है कि रामशरण व आनंद पुत्र बिशन ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट गाली गलौज की। पीड़ित ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। चौकी प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed