{"_id":"5ad78deb4f1c1be2798b4fe4","slug":"201524076011-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमे में फैसला कर लो, नहीं दो अंजाम भुगतने को तैयार रहो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकदमे में फैसला कर लो, नहीं दो अंजाम भुगतने को तैयार रहो
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
महिलाओं से रोजगार के नाम पर हुई ठगी के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। उधर आरोपी पक्ष लगातार मुकदमे के वादियों को फैसला ना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
महिला प्रशिक्षण संस्थान में नौकरी दिलाने और प्रशिक्षण दिलाकर उनको रोजगार दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपयों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में दयानंद नगर निवासी महिला डोली की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले को दर्ज हुए दो माह बीतने को है, लेकिन अभी तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस बारे में कई बार कोतवाली में ठगी का शिकार हुई महिलाओं ने हंगामा किया, बावजूद इसके कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते आरोपियों के हौसले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को आरोपी पक्ष ने पीड़िता डोली को मोबाइल पर कॉल कर मुकदमे में फैसला कर लेने तथा ना करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों का साथ उसके ही मोहल्ले का एक व्यक्ति दे रहा है। बुधवार को पीड़िता कई महिलाओं के साथ कोतवाली में पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।