{"_id":"5a8866d54f1c1baa1b8b7e8c","slug":"201518888660-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, कोहराम
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
तीन दिन पूर्व हुए जानलेवा हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव नोजल-नोजल में 14 फरवरी की रात पड़ोसियों ने मामूली बात पर हुए विवाद के बाद बिजेंद्र, राजेंद्र आदि पर हमला कर दिया था। इस हमले में बीच-बचाव करने आए राजेंद्र की पत्नी कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने उसको मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में महिला के देवर बिजेंद्र की ओर से आरोपी देवी सिंह, ओमवीर, रामकुमार, रविंद्र आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार रात घायल महिला ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को लेकर परिजन गांव में पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष थानाभवन कृष्ण कुमार का कहना है कि इस मामले में एक आरोपी ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकि आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला की मौत होने के बाद अब आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत कार्रवाई की जाएगी।