फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिला के साथ कर दी मारपीट, दो लाख रुपये भी लूटे

महिला के साथ कर दी मारपीट, दो लाख रुपये भी लूटे

Tue, 28 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ कर दी मारपीट, दो लाख रुपये भी लूटे
कैराना। रंजिश के चलते तीन आरोपियों ने देर रात घर में घुसकर बच्चों के साथ सो रही महिला के साथ मारपीट कर दी और तमंचे के बल पर दो लाख रुपये भी लूट लिए। पीड़िता ने कोतवाली में तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला आलकलां निवासी माजिद की पत्नी शमशीदा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी शामली रोड पर खेती की जमीन है। खेत के पड़ोसी उनके खेतों की मेढ़ काटकर अपने खेत में मिला लेते हैं। पूर्व में भी इसी बात को लेकर झगड़ा हो चुका है। आरोपी उसके पति व बच्चों को झूठे केस में कई बार जेल भिजवा चुके हैं। आरोप है कि सोमवार की रात वह अपने घर पर अपने बच्चों के साथ सो रही थी, तभी देर रात पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के ही तीन आरोपी तमंचे व लाठी-डंड़े लेकर उसके घर में घुस आए। आहट होने वह जाग गई शोर मचाने पर तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर घर में रखे दो लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों के बीच पुराना जमीन का मामला चला आ रहा है। इसमें मुकदमा दर्ज है। उक्त मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधार दिए रुपये मांगे तो पीटा
कैराना। गांव तीतरवाड़ा निवासी एक युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह कपड़े का कारोबार करता है। उसने गांव के ही एक युवक को 27 हजार रुपये उधार दे रखे थे। उसने जब अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे उसके ही घर पर आकर नकदी देने की बात कही, जिसके बाद 23 नवंबर की दोपहर आरोपी अपने तीन चार साथियों के साथ उसके घर आया तथा गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसकी पत्नी ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए। बाद में मोहल्ले वालों के आ जाने के बाद आरोपी धमकी द ेते हुए फरार हो गये। पुलिस नेे तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed