{"_id":"59c94dff4f1c1b71548b460c","slug":"201506364927-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई लोगों को सरकारी संपति बेचकर कर दी करोड़ों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई लोगों को सरकारी संपति बेचकर कर दी करोड़ों की ठगी
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
शामली।
एक भूमाफिया गैंग ने सरकारी जमीन को कई लोगों को तीन बार बेचकर करोड़ों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़ित ने शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने राजस्व का मामला होने की बात कहते पीड़ित को टरका दिया। अब मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में की गई है।
तहसील ऊन के गांव दरगाहपुर निवासी धर्मवीर सिंह आदि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत भेजकर बताया कि करीब 38 लोगों का एक गैंग क्षेत्र में सक्रिय है। उस गैंग ने सरकारी जमीन को अपनी जमीन बताते हुए तीन-चार बार अलग-अलग पार्टी को बेच कर करोड़ों रुपये ठग लिए। उनके झांसे में आकर धर्मवीर सिंह ने भी अपने परिवार के साथ मिलकर उक्त जमीन को दो करोड़ रुपये में खरीद लिया। बाद में पता चला कि यह जमीन सरकारी है। धर्मवीर सिंह के अनुसार उसने आरटीआई से जानकारी मांगी कि उक्त जमीन का सब रजिस्ट्रार के यहां कितनी बात बैनामा हो चुका है, तो तीन बार इस जमीन को बेचे जाने की बात पता चली। करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले इस गैंग के खिलाफ पीड़ित ने झिंझाना थाने में इसकी शिकायत की तो पुलिस ने मामला कोर्ट में सुलझाने की बात कहते हुए टाल दिया। पीड़ित ने इस संबंध में आल अधिकारियों को कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़ित ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, एसपी शामली सहित अन्य अधिकारियों को करके पूरे गैंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
मामला संज्ञान में नहीं है, यदि शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी
-जगदीश शर्मा
एएसपी